मुंबई. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पुणे में वैक्सीन ऑन व्हील्स कार्यक्रम की शुरुआत की. इस कार्यक्रम से अब जहां जरूरत, वहां जाकर वैक्सीन दी जा सकेगी. यानी जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर तक आकर टीका लगवाने में सक्षम नहीं हैं, या ऐसे दूर-दराज के इलाकों में जहां से वैक्सीनेशन सेंटर बहुत दूर है, वहां के लोगों के पास पहुंचकर अब वैक्सीन दी जा सकेगी. इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से राज्य सरकार ने 15 फरवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया हुआ है. लेकिन कई स्कूल प्रशासन और अभिभावकों की ओर से स्कूल जल्दी शुरू करने (School Reopening in Maharashtra) की मांग बढ़ती जा रही है. कल (20 जनवरी, बुधवार) मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में भी फैसले की संभावना है. राजेश टोपे ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी.
राजेश टोपे ने कहा, ‘आज हमने वैक्सीन ऑन व्हील्स कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस वेहिक्ल्स के माध्यम से जहां जरूरत है, वहां जाकर वैक्सीन दी जा सकेगी. यह कार्यक्रम की शुरुआत पुणे से हो गई है. फिलहाल राज्य में वैक्सीनेशन बढ़ाने की ज़रूरत है. राज्य में कोविड के मरीज़ों की संख्या कम हो रही है. कोविड से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या भी बढ़ रही है. मौतें भी कम हैं. ऑक्सिजन और आईसीयू बेड की मांगें भी कम हैं. हालात काबू में लग रहे हैं. इसमें एक बड़ी भूमिका वैक्सीनेशन की है. वैक्सीन सबको लेनी चाहिए. राज्य मैं कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ाई जानी चाहिए.





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


