मुंबई, भंडारण टैंक से कथित तौर पर करोड़ों रुपये के पेट्रोलियम उत्पादों की चोरी करने के आरोप में ठाणे पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ठाणे अपराध शाखा की उगाही रोधी शाखा (एईसी) ने बुधवार को जिले के अंबरनाथ इलाके में स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर चोरी के उत्पाद और चार टैंकर जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 1.03 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है।
एईसी के वरिष्ठ निरीक्षक संजय शिंदे ने बताया कि आरोपी दक्षिणी मुंबई के सिवरी में अंबरनाथ स्थित एक कंपनी के भंडारण टैंक से पेट्रोलियम उत्पादों की चोरी करते थे। शिंदे के मुताबिक, चोरी के पेट्रोलियम उत्पादों को टैंकर के जरिए अंबरनाथ के एक ढाबे तक पहुंचाया जाता था, जिसके बाद उनकी बिक्री की जाती थी।
शिंदे ने बताया कि पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर ढाबे पर उस वक्त छापा मारकर सात आरोपियों को चोरी सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर लिया, जब टैंकर खाली कर उत्पादों की बिक्री की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिवरी निवासी ज्ञानचंद वर्मा (32), अमन सरोजा (22), संजय सिंह (34), प्रयाग सिंह उर्फ रवि सिंह (34), अमर बहादुर वर्मा (34), संदीप वर्मा (26) और ढाबा मालिक अनिल चिकनकर (30) के रूप में की गई है।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


