मुंबई, देश में कोरोना की तीसरी लहर कहीं कमजोर पड़ती दिख रही है तो कहीं प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से आ रही है। कोरोना केस बढ़ते हुए देखकर केरल और तमिलनाडु में टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। मुंबई में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में 28 फीसदी की कमी देखी गई है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट घटकर 7 फीसदी रह गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबईकरों को नियमों में कुछ ढील मिल सकती है। वैसे भी महाराष्ट्र सरकार स्कूल खोलने का फैसला कर चुकी है। यहां पढ़िए हर राज्य का अपडेट
मायानगरी मुंबई से अच्छी खबर है। मुंबई ने शनिवार को दैनिक कोरोना वायरस मामलों में लगभग 1,500 की गिरावट दर्ज की बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहर में महामारी से 10 मौतें भी दर्ज की गईं। पिछले 24 घंटों में 231 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इस तरह कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,95,569 हो गई। बीएमसी ने कहा कि मुंबई की कोरोना वायरस रिकवरी दर अब 96 प्रतिशत है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


