मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की कमला बिल्डिंग में लगी भीषण आग में मरने वाले सभी 7 लोगों के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है। वहीं घायलों के पूरे इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि इस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुंबई के संरक्षक मंत्री आदित्य ठाकरे और उपनगर के संरक्षक मंत्री असलम शेख इस पूरे मामले पर नजर रखेंगे। प्रधानमंत्री की तरफ से भी मुंबई आग हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50 हजार की मदद दी जाएगी।
आदित्य ठाकरे ने बताया कि मुंबई के रिलायंस और वोकहार्ट अस्पताल ने आग में घायल मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर दिया था। हालांकि अस्पताल की तरफ से आदित्य ठाकरे को सूचित किया गया है कि उन्होंने कुछ मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया है।
मुंबई की कमला इमारत में लगी भीषण आग में जहां 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं कई लोग अभी भी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। आग में घायल हुए लोगों को शहर के जसलोक, नायर, कस्तूरबा और भाटिया जैसे अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
मेयर किशोरी पेडनेकर से जब पत्रकारों ने आग लगने की वजह पूछी गयी तो उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के मुताबिक यह आग एसी में शार्टसर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि इस बारे में पुख्ता तौर पर फायर ब्रिगेड की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दक्षिण मुंबई के ताड़देव इलाके की बहुमंजिला इमारत कमला में लगी आग में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह आग सुबह तड़के 7:30 बजे लगी थी। इस हादसे में 5 मरीजों की मौत मुंबई के नायर अस्पताल में हुई है जबकि एक मरीज की मौत कस्तूरबा और दूसरे की मौत भाटिया अस्पताल में हुई है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 0


