Home Crime राज्य सरकार निर्णय लेने में सक्षम है. नया इतिहास मत लिखो –...

राज्य सरकार निर्णय लेने में सक्षम है. नया इतिहास मत लिखो – सांसद संजय राउत

22
0

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में टीपू सुल्तान के नाम पर एक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम रखे जाने के बाद विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल के नेता खूब विरोध कर रहे हैं. अब इस मुद्दे पर शिवसेना (Shivsena) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने टिप्पणी की है.
संजय राउत ने कहा ‘बीजेपी को लगता है कि उन्हें ही इतिहास की जानकारी है. सब नया इतिहास लिखने बैठे हैं. ये इतिहासकार इतिहास बदलने आए हैं. टीपू सुल्तान के बारे में हम जानते हैं, बीजेपी से सीखने की जरूरत नहीं.’
शिवसेना नेता ने कहा- राज्य सरकार निर्णय लेने में सक्षम है. नया इतिहास मत लिखो. आप दिल्ली में इतिहास बदलने की कोशिश जारी रख सकते हैं लेकिन आप सफल नहीं होंगे.
राज्यसभा सांसद ने कहा- ‘राष्ट्रपति कोविंद ने कर्नाटक जाकर टीपू सुल्तान की प्रशंसा की कि वह एक ऐतिहासिक योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी थे. तो क्या आप राष्ट्रपति का इस्तीफा भी मांगेंगे? बीजेपी को इस पर अपना मत रखे.’