Home Crime गांजे की खेती कर रहा था किसान, पुलिस ने मामला दर्ज कर...

गांजे की खेती कर रहा था किसान, पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्रवाई, 9 लाख रुपए और 303 पौधे जब्त

55
0

औरंगाबाद, वैजापुर तालुका के नालेगांव में एक किसान को अपने खेतों में भांग की खेती करना महंगा पड़ गया. किसान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और 157 किलो गांजा और 9 लाख रुपए जब्त किए हैं. किसान ने अपने तोरई के खेत में चोरी-छुपे गांजे के पौधे लगाए थे. गांजा का वितरण और उत्पादन पर प्रतिबंध के बावजूद किसान अवैध रूप से इसकी खेती कर रहा था.
देश मे गांजे की खेती पर प्रतिबंध है, फिर भी वैजापुर के किसान ने पैसा कमाने के लिए इसकी खेती की. किसान ने तोरई के खेत में छुपा के गांजे के पौधे को लगाया था. पुलिस ने भनक लगते ही कार्रवाई की और किसान के पास से 157 किलो गांजा जब्त कर लिया. साथ ही 303 गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं और 9 लाख रुपये से अधिक की राशि भी जब्त की गई. आरोपी के खिलाफ पैसे के लिए गांजा की खेती करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
इसके पहले उस्मानपुरा पुलिस की एक टीम ने नौ अक्टूबर को औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से 39 किलो गांजा जब्त किया था.जब्त किये गए गांजे की किमत तक़रीबन 2 लाख 73 हज़ार रुपये थी. शुक्रवार सुबह औरंगाबाद में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. कार्रवाई में दो महिलाओं समेत एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया था. औरंगाबाद पुलिस द्वारा जांच में पता चला था कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से भांग औरंगाबाद लाया गया था.