औरंगाबाद: महाराष्ट्र स्थित मराठवाड़ा के सबसे अहम जिले औरंगाबाद में एक खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल जिले के एक स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़खानी के विरोध में स्कूल के शिक्षक ने एक रोड रोमियो को विद्यालय परिसर में आने से रोक दिया था। इस बात से आरोपी युवक इतना नाराज हुए की उसने स्कूल के मुख्य अध्यापक और अधीक्षक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। जिले के कन्नड़ इलाके के मकरणपुर में शुक्रवार की दोपहर यह घटना अंजाम दी गई। दरअसल आरोपी ने शिक्षकों को पहले धमकी भी दी थी इसी बात की शिकायत लेकर जब वे आरोपी के घर जा रहे थे तब रास्ते में उन पर जानलेवा हमला किया गया।
औरंगाबाद जिले के कन्नड़ शहर के कारखाना परिसर स्थित जीजामाता शिक्षण प्रसारक मंडल का कर्मवीर काकासाहेब देशमुख विद्यालय है। स्कूल में दसवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। मकरणपुर इलाके का रहने वाला मजीद जमील शेख बीते कुछ दिनों से स्कूल के बाहर बाइक से आकर छात्राओं से छेड़खानी करता था। स्कूल के मुख्य अध्यापक एपी चव्हाण ने उसे ऐसा ना करने के लिए कई बार समझाया भी था। जब मजीद ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने उसके स्कूल परिसर आने पर रोक लगा दी थी।
शुक्रवार को स्कूल छोड़ने के बाद आरोपी मजीद स्कूल के गेट के पास आया और मुख्य अध्यापक चव्हाण को धमकियां देने लगा। उसने कहा कि ‘स्कूल के सामने चक्कर मारते हुए मेरे फोटो निकालकर मेरे बाप को मोबाइल पर भेजता है क्या’। इस दौरान आरोपी ने दोनों ही अध्यापकों के साथ गाली गलौज भी की और उन्हें देख लेने की धमकी दी। मजीद के पिता को इस घटना की जानकारी देने के लिए दोनों अध्यापक उनके घर जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते है मजीद ने उन्हें रास्ते में रोका दोनों पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।
इस घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली उन्होंने तुरंत वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को कन्नड़ ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। पुलिस ने इस मामले पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है हालांकि वह अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


