महाराष्ट्र पुलिस ने जामताड़ा थाना की पुलिस के सहयोग से मुंबई में मुंबई में लूट, छिनतई व डकैती के गिरोह का संचालनकर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जामताड़ा के राक्खवन मोहल्ला का रहने वाला शाहबाज फखरुद्दीन अंसारी उर्फ सन्नी मुंबई में एक गिरोह का संचालन करता है,जो लूट, छिनतई और डकैती की घटना को अंजाम देता था। बीते 19 जनवरी को मुंबई के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। तकनिकी साक्ष्य के आधार पर मुंबई पुलिस ने जामताड़ा थाना पुलिस के सहयोग से उसे राक्खवन से गिरफ्तार किया है। शनिवार की देर रात पहुंची मुंबई पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने जामताड़ा थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थाणे सिटी महाराष्ट्र के श्रीरायगढ़ थाणे में सन्नी के विरुद्ध कांड संख्या 20/ 22 दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस के टीम लीडर एसआई दिनेश शेलर ने बताया कि इस मामले में जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम ने बेहतर सहयोग दिया। जिससे गिरोह के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। कहा कि उक्त मामले में कुल 08 अभियुक्त शामिल थे। जिसमें 05 की गिरफ्तारी पूर्व में ही की जा चुकी है। उसी के निशानदेही पर मुख्य सरगना शाहबाज फखरुद्दीन अंसारी उर्फ सन्नी की गिरफ्तारी जामताड़ा से की गई है। वही उसके दो और सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के ऊपर भादवि की धारा 399, 402, 120 बी आर्म्स एक्ट, 3/25, 4/27, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


