Home Crime डोंबिवली के एक कोविड सेंटर से इलाज करा रही महिला का मंगलसूत्र...

डोंबिवली के एक कोविड सेंटर से इलाज करा रही महिला का मंगलसूत्र चोरी

87
0

कल्याण : डोंबिवली के एक कोविड सेंटर से महिला मरीज का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सागर शंकर चौहान की शिकायत पर तिलकनगर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोंबिवली जिमखाना कोविड सेंटर में एक महिला अपना उपचार करवा रही थी। एक दिसंबर की रात 10 बजे के करीब महिला मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद वह गहरी निद्रा में सो गई थी, उसी दौरान किसी ने महिला के गले से उसका मंगलसूत्र चुरा लिया। मरीज महिला के पुत्र सागर शंकर चौहान ने तिलक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चौहान की शिकायत पर तिलकनगर पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुटी हुई है।