मुंबई : मुंबई के आजाद मैदान में मराठा समाज के छात्रों का आंदोलन शुरू है। इस आंदोलन का आज दूसरा दिन है। राज्य भर से 2185 छात्रों को सरकारी नौकरी में सिलेक्ट होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। इसी बात के विरोध में छात्रों ने यह आंदोलन शुरू किया है। यह सभी छात्र महाराष्ट्र के अलग अलग कोने से मुंबई के आज़ाद मैदान में पहुंचे हैं। इन छात्रों की मदद के लिए मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक भी मौजूद हैं।
आज़ाद मैदान में आंदोलन कर रहे छात्रों की यह मांग भी है कि विधानसभा में मराठा आरक्षण पर भी चर्चा होनी चाहिए। आंदोलनकारी सरकार पर यह आरोप लगा रहे हैं कि सरकार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। इस मुद्दे पर सरकार जानबूझकर तालमटोल कर रही है। आपको बता दें कि फडणवीस सरकार के समय से ही मराठा समाज आरक्षण के लिए मराठा क्रांति मोर्चा निकाला जा रहा है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने छात्रों के मुद्दे पर कहा कि इस सरकार को चयनित छात्रों को नौकरी देनी चाहिए। फिलहाल सरकार की भूमिका आ बैल मुझे मार के जैसी है। सरकार को यह सोचना चाहिए कि इन छात्रों को किस प्रकार से दूसरे तरीकों से भी नियुक्त कर सकते हैं। राज्य सरकार इन छात्रों को रोजगार से वंचित रख रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा है कि किसी का आरक्षण निकालकर किसी को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। सभी समाज के साथ न्याय किया जाएगा। जो कोई भी समाज में झगड़ा लगाने की कोशिश कर रहा है। वो अपने नापाक मंसूबों में सफल नहीं होंगे।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


