मुबई : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मुंबई के राजभवन में (वीरवार) दरबार हाल का उद्घाटन किया। इस खास अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी शामिल हुए। बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद अपने चार दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर गुरुवार को मुंबई पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राज्य के शिष्टाचार मंत्री आदित्य ठाकरे ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति को पिछले साल 8 दिसंबर को दरबार हाल का उद्घाटन करना था, लेकिन उसी दिन तत्कालीन सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। राजभवन के इस नए हाल में 750 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति कोविन्द रत्नागिरी जिले के अंबाड्वे स्थित बाबासाहेब डा. भीमराव अंबेडकर की समाधि पर जाकर शनिवार को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान राष्ट्रपति भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर विद्या मंदिर भी जाएंगे और बच्चों से बातचीत करेंगे।
महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे के बाद राष्ट्रपति 13 फरवरी को हैदराबाद भी जाएंगे। जहां वह श्री रामानुज मिलेनियम सेलिब्रेशन में शामिल होंगे। राष्ट्रपति हैदराबाद में श्री रामानुजाचार्य जी की स्वर्ण प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


