मुंबई : मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने समुद्र के बीच में एक मालवाहक नौका को रोका और तस्करी किए गए 180 टन से अधिक डीजल जब्त किया। उक्त डीजल पानी की टंकियों में छिपाकर रखा गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जहाज के कप्तान और उसके मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को समुद्र के बीच में मालवाहक पोत एमवी टीना 4 पर छापा मारा।
अधिकारी ने बताया कि नौका में विदेशी जहाजों से तस्करी करके लाया गया ‘हाई-स्पीड’ डीजल मिला, जिसकी आपूर्ति सीमा शुल्क से बचने के लिए स्थानीय तटीय नौकाओं और कारखानों को की जानी थी। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है और लंबे समय से चल रहे इस तस्करी नेटवर्क में शामिल एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि यह मुंबई सीमा शुल्क द्वारा की गई बड़ी जब्ती में से एक है, जिसमें एक बड़ी नौका शामिल थी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 347
Users Last 30 days : 836
Users This Month : 294
Users This Year : 9244
Total Users : 70451
Views Today : 5
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 481
Views Last 30 days : 1085
Views This Month : 408
Views This Year : 10445
Total views : 106468
Who's Online : 0


