Home Maharashtra लंदन में रहने वाले डॉक्टर और यूट्यूबर संग्राम पाटिल को मुंबई एयरपोर्ट...

लंदन में रहने वाले डॉक्टर और यूट्यूबर संग्राम पाटिल को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया

9
0

मुंबई: लंदन में रहने वाले डॉक्टर और यूट्यूबर संग्राम पाटिल को सोमवार को छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वह अपनी पत्नी के साथ मैनचेस्टर (यूके) वापस लौट रहे थे, मगर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें बोर्डिंग की अनुमति नहीं दी और वह अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ सके। संग्राम पाटिल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बीजेपी आईटी सेल के पदाधिकारी निखिल भामरे की शिकायत के बाद लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक और जलगांव के रहने वाले पाटिल पर पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के लिए एक मानहानि का मामला चल रहा है।
मुंबई उतरने के बाद भी लिए गए थे हिरासत में

सोमवार को एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए संग्राम पाटिल ने बताया कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर के एक्टिव होने की जानकारी। उन्हें बताया कि इस एलोसी के कारण वे भारत नहीं छोड़ सकते। पाटिल ने दावा किया कि क्राइम ब्रांच ने उन्हें 16 जनवरी को बुलाया था और उन्होंने उस दिन पुलिस के सभी सवालों के लिखित जवाब दिए थे। उन्हें 10 जनवरी को भी अपनी पत्नी के साथ मुंबई में उतरने के तुरंत बाद लगभग 15 घंटे तक हिरासत में रखा गया और क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने पूछताछ की। पाटिल ने कहा कि उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया था। तब अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पूछताछ के बाद लुकआउट सर्कुलर वापस ले लिया जाएगा।
‘फेसबुक पोस्ट में सिर्फ़ सरकार पर सवाल उठाया’
पाटिल ने कहा कि उन्होंने फेसबुक पोस्ट में सिर्फ़ सरकार पर सवाल उठाया था और किसी भी तरह से फेक न्यूज़ नहीं फैलाई थी, फिर भी उनके खिलाफ एक गंभीर धारा के तहत केस दर्ज किया गया। अब उन्हें लंदन में अपने घर वापस जाने की इजाज़त नहीं दी गई। अब वह पत्नी के साथ भारत में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं ब्रिटिश नागरिक हूं। इन पुलिस कार्रवाइयों के कारण मेरी आवाजाही की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बाधित हो रही है।