ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले एक कैब चालक को डबल झटका लगा। पहले चोरी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया और फिर उसके खाते से 80 हजार रुपए कुछ ही मिनट में साफ कर दिए। कैब ड्राइवर को उसके चोरी हुए मोबाइल फोन से 14 मिनट में 80 हजार रुपए का झटका लगा है। घोड़बंदर रोड मानपाडा निवासी कैब चालक रामलखन प्रसाद महतो के साथ यह वारदात तब हुई जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर पैसेंजर छोड़ने गया था।
वापसी में महतो अंधेरी-कुर्ला मार्ग पर साकीनाका मेट्रो स्टेशन के करीब गाड़ी खड़ी कर होटल में नाश्ता करने गया था। उसी समय गाड़ी में रखा उसका मोबाइल किसी ने चुरा लिया। वापस आने पर महतो ने गाड़ी का शीशा खुला पाया। महतो ने उसके पास रहे दूसरे मोबाइल से चोरी गए मोबाइल पर फोन लगाया तो वह बंद मिला। मोबाइल चोरी की शिकायत उसने साकीनाका पुलिस में दर्ज कराई और घर वापास आया।
रात को महतो ने फिर से मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने उसे बताया कि उसने 3 हजार रुपए में वह मोबाइल खरीदा है और अगर मोबाइल चाहिए तो तीन हजार रुपये लेकर आ जाओ। दूसरे दिन सुबह महतो का एक दोस्त उक्त व्यक्ति के पास गया और मोबाइल वापस लेकर आया। महतो ने मोबाइल चेक किया तो पता चला कि गूगल पे के जरिए उसके बैंक अकाउंट से 14 मिनट में 5 बार में 80 हजार रुपये निकल गए थे। महतो को बेटी का विवाह करना है और उसके लिए वह रुपए जमा कर रहा था।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


