मुंबई: महानगर पालिका और राज्य सरकार ने ये स्पष्ट कर दिया है कि इस महीने के अंत तक कोरोना संबंधी प्रतिबंधों को हटाया जाएगा। हालात सामान्य होने की खबरें सुनकर अब स्टेशनों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है, तो इसका सीधा असर टिकट खिड़कियों पर दिखाई देने लगा है। ऐसे में रेलवे जल्द ही स्टेशनों पर लगी एटीवीएम मशीनों को शुरू कर सकती है। पश्चिम रेलवे ने तो इस ओर कदम भी बढ़ा दिए हैं और करीब 60 एटीवीएम मशीनें शुरू हो गई हैं।
मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन मशीनों पर टिकट देने वाले प्रतिनिधि उपलब्ध होंगे, उन्हें शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत इसी सप्ताह से हो सकती है। हालांकि, पश्चिम रेलवे ने भी इसी तरह से शुरुआत कर दी है। डबल डोज वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाकर सिंगल टिकट लेने का आदेश जब से आया है, तब से टिकट खिड़कियों पर कतारें बढ़ने लगी हैं।
तीसरी लहर के पहले कई स्टेशनों पर एटीवीएम सेवा उपलब्ध थी। केवल वैध यात्री को टिकट मिले, इसलिए इन मशीनों पर असिस्टेंट नियुक्त किए गए हैं। मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुकिंग खिड़कियों पर कतारों को कंट्रोल में रखना चुनौती है। इसके लिए वैकल्पिक टिकट व्यवस्थाओं के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। इस सप्ताह एटीवीएम दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। डिविजन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मशीनों को शुरू करने से पहले दोबारा मरम्मत करनी पड़ेगी। इसलिए केवल असिस्टेंट वाली जगहों पर ही एटीवीएम शुरू किए जाएंगे।
संक्रमण के इस दौर में सबसे सुरक्षित मोबाइल टिकट ही हैं। यूटीएस मोबाइल के जरिए टिकट बुक करने की भी एक सुविधा होती है, जिसे अब शुरू कर दिया गया है। अब जब वैक्सीन ले चुके लोगों को ही यात्रा की अनुमति है, तो ऐसे में वैक्सीन का सर्टिफिकेट महत्वपूर्ण हो जाता है। यूटीएस ऐप पर यात्री अब वैक्सीन सर्टिफिकेट को लोड करके मोबाइल टिकट प्राप्त कर सकता है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 264
Users This Month : 138
Users This Year : 2920
Total Users : 64127
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 74
Views Last 30 days : 356
Views This Month : 208
Views This Year : 3523
Total views : 99546
Who's Online : 0


