Home Crime बीजेपी सिटी प्रेसिडेंट समेत 300 लोगों पर केस दर्ज

बीजेपी सिटी प्रेसिडेंट समेत 300 लोगों पर केस दर्ज

17
0

पुणे, किरीट सोमैया का धूमधाम से स्वागत करने की सजा मिली. पुलिस ने इस स्वागत-सत्कार वाले कार्यक्रम को करने से मना किया था. इसके बावजूद बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुणे महानगरपालिका परिसर में पहुंचे और शिवसेना और महा विकास आघाडी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. ऐसे में 300 लोगों पर गैरकानूनी तरीके से भीड़ खड़ी करने और एक जगह पर जमा होने के मामलें में केस दर्ज किया गया है.
पुणे महापालिका में बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर पिछले हफ्ते शिवसैनिकों द्वारा हमला किया गया था. कल (शनिवार, 12 फरवरी) ठीक उसी जगह पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से किरीट सोमैया का धूमधाम से स्वागत सत्कार किया गया. पुणे बीजेपी के सिटी प्रेसिडेंट जगदीश मुलीक के नेतृत्व में यह स्वागत सत्कार का आयोजन किया गया. इसके लिए महानगरपालिका भवन परिसर में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जमा हुए. जम कर नारेबाजी की गई. पुलिस ने इस स्वागत-सत्कार वाले कार्यक्रम को करने से मना किया था. इसके बावजूद बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुणे महानगरपालिका परिसर में पहुंचे और शिवसेना और महा विकास आघाडी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
एक जगह पर पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर कोविड काल की पाबंदी कायम है. इसके अलावा इस भीड़-भाड़ में परिसर में कुछ सामानाों का नुकसान भी हुआ. ऐसे में बीजेपी के सिटी प्रेसिडेंट जगदीश मुलीक समेत 300 लोगों खिलाफ आज (रविवार, 13 फरवरी) केस दर्ज कर लिया गया. यह केस पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.