Home Crime एक्ट्रेस ने नाबालिग नौकरानी को सेंडल से पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक्ट्रेस ने नाबालिग नौकरानी को सेंडल से पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

40
0

मुंबई, पुलिस ने 25 साल की एक एक्ट्रेस को अपनी नाबालिग नौकरानी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्सोवा पुलिस ने यह गिरफ्तारी नौकरानी के परिवार की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर की है।
हालांकि एक्ट्रेस की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड में फिलहाल पहचान करने के लिए संघर्ष कर रही यह एक्ट्रेस कई फिल्मों और सीरियल्स में छोटे-छोटे रोल कर चुकी है। यह एक्ट्रेस फिलहाल वर्सोवा इलाके में अकेली रहती है।
नौकरानी का आरोप है कि एक्ट्रेस ने शराब के नशे में उसके साथ कई बार मारपीट की, लेकिन इस बार उसने उसे बिना कपड़ों के वीडियो बनवाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इनकार करने पर सैंडल से मारपीट की गई। जब नौकरानी अपने घर पहुंची तो उसकी बहन ने चोट के निशान देखकर पूछताछ की। सारी जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की। वर्सोवा पुलिस ने एक्ट्रेस के खिलाफ IPC की कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।