Home Crime प्रभादेवी इलाके में लगी आग, 15 दमकल मशीनें आग बुझाने में जुटीं

प्रभादेवी इलाके में लगी आग, 15 दमकल मशीनें आग बुझाने में जुटीं

32
0

मुंबई : महाराष्‍ट्र की राजधानी में आग लगने की बड़ी घटनाओं में तेजी आ गई है. आज शनिवार को मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक बिजली के तारों के गोदाम में आग लग गई है.
मुंबई के प्रभादेवी इलाके में बिजली के तारों के एक गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर 15 फायर टेंडर मौजूद हैं. अग्निशमन अभियान आग बुझाने का ऑपरेशन चला रहा है. विवरण की प्रतीक्षा है.
बता दें कि मुंबई के सनराइज अस्पताल में आग लग गई थी. यहां पर कोरोना के 78 मरीज भर्ती थे. 10 लोगों की मृत्यु हुई है और बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया था. शुरुआती जांच में अस्पताल की लापरवाही नजर आ रही है. इस मामले में मुंबई पुल‍िस ने एफआईआर फाइल की है.