Home Maharashtra मुंबई: लाडली बहनों को योजना की सातवीं किस्त का भुगतान शुरू

मुंबई: लाडली बहनों को योजना की सातवीं किस्त का भुगतान शुरू

8
0

मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन’ (लाडली बहन) योजना को लेकर चल रही तमाम अफवाहों के बीच सरकार ने लाभार्थी महिलाओं को योजना की सातवीं किस्त का भुगतान शुरू कर दिया है।
राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार तथा महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने पहले ही कहा था कि ‘लाड़की बहन’ योजना की 6ठीं किस्त की रकम का भुगतान 26 जनवरी से पहले कर दिया जाएगा। अब अदिति तटकरे ने शनिवार को कहा कि 24 जनवरी से बहनों को भुगतान शुरू हो गया है।
पहले दिन यानी गुरुवार को 1 करोड़ दस लाख महिलाओं को लाडली बहन योजना के पैसे का भुगतान किया गया है तथा 26 जनवरी तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में सम्मान निधि (मानदेय राशि) जमा कर दी जाएगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में ‘लाडली बहन’ योजना गेम चेंजर साबित हुई थी। बीजेपी नीत महायुति को चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली थी लेकिन चुनाव के बाद महिलाओं की पात्रता की फिर से जांच तथा अपात्र महिलाओं से योजना के तहत दिया गया पैसा ब्याज सहित वापस लिए जाने की चर्चा जोर पकड़ने लगी। इससे लाभार्थी महिलाओं में हड़कंप मच गया। इस वजह से हजारों महिलाएं योजना से बाहर निकलने के लिए आवेदन दे चुकी हैं। जांच और कार्रवाई की अफवाहों के बीच सरकार ने सातवीं किस्त का पैसा देकर लाभार्थी महिलाओं को दुविधा में डाल दिया है।