मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का काफिला कहीं जा रहा था कि तभी सड़क पर उन्हें घायल बाइकर दिखा. एकनाथ शिंदे ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और अपने साथ मौजूद लोगों को घायल की मदद करने में लगा दिया. इस घटना का पूरा वीडियो एक्स पर सामने आया है.
वीडियो में दिख रहा है कि दो शख्स एक घायल को अपने हाथों में उठाकर भागे जा रहे हैं और पीछे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे आते दिख रहे हैं. काफिले में मौजूद एंबुलेंस में ही घायल को पहुंचाया जाता है जहां उसका इमरजेंसी इलाज होता है. डिप्टी सीएम सभी को घायल की जान बचाने का निर्देश दे रहे हैं. घायल को तुरंत एंबुलेंस के अंदर पहुंचाया जाता है और मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं.
पहले भी कर चुके हैं घायल की मदद
ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ हो. ऐसी ही एक घटना मुंबई में ही दिवाली की रात घटी थी जब रास्ते में एक बाइक के फिसलने से एक्सीडेंट हो गया था. वहीं से तात्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे को काफिला निकल रहा था तो मुख्यमंत्री ने अपने काफिले के डॉक्टरों की टीम को भेजकर प्राथमिक इलाज करवाया था.
मदद का वीडियो हुआ था वायरल
मुंबई में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मदद करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे का वीडियो भी वायरल हो गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीएमओ ने उसकी पुष्टि की थी और बताया था कि चुनावी भागदौड़ के बीच मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखने को मिली जहां वो खुद एक जख्मी को देखकर रुक गए और उसकी मदद की. कुछ ऐसा ही इस बार भी होता नजर आया है.





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


