नवी मुंबई : उल्वे इलाके में ड्रग्स तस्करों को पकड़ने गई मुंबई पुलिस पर तलवार और देसी कट्टे से हमला किया गया. आरोपियों ने बाइक से पुलिस को कुचलने की भी कोशिश की. घटना 31 जनवरी की रात की है. इस पूरी झड़प का वीडियो सामने आया है. मामले में कई आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मुंबई पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया. यह घटना नवी मुंबई के उल्वे इलाके में 31 जनवरी की रात करीब 11.50 बजे हुई. ड्रग्स तस्करों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 10 सदस्यीय टीम उल्वे पहुंची थी.
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को इनपुट मिला था कि इस्माइल शेख और शाहिद खान अपने 10 से 15 साथियों के साथ बाइक से इलाके में घूम रहे हैं. पुलिस के साथ मौजूद इनफॉर्मर ने यह जानकारी टीम के प्रमुख असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर किरन मांड्रे को दी. इसके बाद किरन मांड्रे ने सभी पुलिसकर्मियों को गाड़ी से उतरकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए.
पुलिस को अपनी ओर आते देख आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया. आरोपियों के पास तलवार, देसी कट्टा, हॉकी और अन्य घातक हथियार थे. एक इनफॉर्मर के सिर पर तलवार से वार किया गया. वहीं दूसरे इनफॉर्मर के सीने पर बंदूक रखकर उसे डराने की कोशिश की गई. इस दौरान असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर किरन मांड्रे ने एक आरोपी को पकड़ रखा था. तभी एक बाइक सवार ने उन पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की. साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों पर भी तलवार से हमला किया गया. गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई. इस पूरी झड़प का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ड्रग्स तस्कर खुलेआम सड़क पर हथियार लेकर घूम रहे थे. इस घटना के बाद नवी मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं कि खुले इलाके में इतने खतरनाक अपराधी हथियारों के साथ कैसे घूम रहे थे.
हमले की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद
पुलिस ने इस्माइल शेख, शाहिद खान, अयाज खान, आसिफ खान, मेराज खान, निजाम, शोएब, मेहराज और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


