मुंबई : फरवरी के महीने में मुंबईकरों को मार्च जैसा एहसास हो रहा है। दिन का तापमान 32-33 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि रात में भी तापमान 20-21 डिग्री से कम नहीं हो रहा है। आने वाले दिनों में भी इसमें बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर से ठंडी हवा न आने के कारण मुंबई में ठंड नहीं पड़ रही है।
अगले दो दिन में मुंबई में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 34°C रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रह सकता है। गुरुवार को भी मौसम का ऐसा ही रहने का अनुमान है।
मुंबई में मौसम का हाल
मुंबई भर से प्राप्त मौसम निगरानी आंकड़ों से पता चला कि तापमान एक समान रहा, अधिकांश स्थानों पर तापमान 32°C से 33°C के बीच दर्ज किया गया। अंधेरी पूर्व, बांद्रा पूर्व और पश्चिम, कुर्ला, चेंबूर, बोरीवली, मलाड, वर्ली, कोलाबा, जुहू और सांताक्रूज़ जैसे क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। इन इलाकों में आर्द्रता का स्तर 39 से 41 प्रतिशत के बीच रहा, जबकि 10 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने कुछ राहत प्रदान की।
मुंबई का मौसम गर्म क्यों?
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण- पश्चिम हवाएं चल रही हैं, इस वजह से उत्तर से ठंडी हवा मुंबई की ओर नहीं आ रही है। जिस वजह से तापमान कम नहीं हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट राजेश कपाडिया के मुताबिक, एक सप्ताह बाद फिर ठंड शुरू हो सकती है।
बता दे कि मुंबई का औसतन AQI 139 है। बीएमसी और प्रशासनिक अधिकारी परेशान है कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी मुंबई की वायु गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार नहीं हो पा रहा है। बीएमसी प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्माण स्थलों की निगरानी के अलावा सड़कों को धोने जैसे कई उपाय नियमित कर रही है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


