Home Crime मुंब्रा इलाके में इमारत गिरने से महिला की मौत

मुंब्रा इलाके में इमारत गिरने से महिला की मौत

7
0

ठाणे : मुंब्रा इलाके में इमारत का एक हिस्सा गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गयी। यह घटना दौलत नगर के लकी कंपाउंड में रात 12 बजे के बाद हुयी जिसमें इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी के अनुसार, चार मंजिला इमारत के एक फ्लैट की दीवार का एक हिस्सा टूटकर पास की सड़क पर जा रही दो महिलाओं पर गिर गया। दोनों महिलाएं उसी इलाके के सना टावर की निवासी थीं। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां बुजुर्ग महिला नाहिद जैनुद्दीन जमाली (62) को लाये जाने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनकी बहू इल्मा जेहरा जमाली (26) का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नगरपालिका अधिकारियों ने पहले ही इमारत को ‘सी2बी’ श्रेणी के अंतर्गत खतरनाक घोषित कर दिया था।