मुंबई : मनपा प्रशासन ने शहर और उपनगरों में आवारा कुत्तों के लिए रेबीज की रोकथाम के उद्देश्य से टीकाकरण अभियान शुरू किया है। मनपा ने विभिन्न पशु कल्याण संगठनों के सहयोग से 1 सितंबर, 2025 से 15 मार्च 2026 तक सामूहिक अभियान चलेगा। इसमें विभिन्न पशु कल्याण संस्थाओं की मदद ली जाएगी। मनपा ने मुंबईकरों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। पशु कल्याण सुनिश्चित करने और पशु जनित रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पशु चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. कलीम पाशा पठान ने बताया कि मनपा, यूथ ऑर्गनाइजेशन इन डिफेंस ऑफ एनिमल्स, उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन और यूनिवर्सल एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर इस अभियान को चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य बड़े पैमाने पर आवारा कुत्तों का टीकाकरण करके रेबीज के कारण होने वाली मानव मृत्यु की संख्या को कम करना पशु कल्याण सुनिश्चित करना और सामुदायिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मनपा ने स्थानीय नागरिकों, कल्याणकारी संस्थाओं, हाउसिंग सोसायटियों, पशु प्रेमियों और पशु सेवकों से अपील की है कि वे अभियान में सहभागिता करें। टीकाकरण करने वाले कर्मचारी और स्वयंसेवकों को परिसर में प्रवेश देने और भटकते कुत्तों की पहचान करने में सहयोग दें ताकि यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सके।





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


