मुंबई : मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खत से उठा विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया है। जहां एक ओर महाविकास अघाड़ी के सहयोगियों में इससे दरार नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इस मामले में कई सबूत होने का दावा किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात कर सबूत सौंपने की बात कही है। फडणवीस का दावा है कि उनके पास पुलिस अधिकारियों की बातचीत के कॉल रेकॉर्ड का डेटा है। बताते चलें कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली के सनसनीखेज आरोप लगाए थे।
परमबीर सिंह की चिट्ठी पर चल रहे सियासी घमासान के बीच दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह सचिव से अजय भल्ला से मुलाकात की। फडणवीस ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस दौरान फडणवीस ने कुछ सबूत सौंपे हैं। अजय भल्ला से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि उनके पास इस मामले को लेकर जो भी जानकारी थी, वह गृह सचिव को सौंप दी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 346
Users Last 30 days : 835
Users This Month : 293
Users This Year : 9243
Total Users : 70450
Views Today : 4
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 480
Views Last 30 days : 1084
Views This Month : 407
Views This Year : 10444
Total views : 106467
Who's Online : 0


