मुंबई: उम्र बस 14 साल थी उसकी। पर उसे उस मनहूस गेम की नजर लग गई। पिता घर पहुंचे तो वह फंदे पर झूलता मिला। बाकी कुछ बचा था तो मोबाइल पर उसकी एक मिस्ड कॉल। मुंबई में ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने की वजह से हो रही बच्चों की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना सहित देश के अन्य राज्यों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। ज्यादातर मामलों में यह पाया गया की ऑनलाइन गेम खेलने की वजह से इन बच्चों की मौतें हुई है। कई मामलों में ऑनलाइन गेम की वजह से बच्चों की तबीयत खराब हुई और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं कई मामलों में ऐसा भी पाया गया कि मोबाइल गेम में दिए जाने वाले टास्क की वजह से भी बच्चों ने आत्महत्या जैसे कदम उठाए थे।
पब्जी फ्री फायर गेम खेलने की वजह से राजस्थान के दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। यह घटना साल 2022 के जनवरी महीने की है। यह घटना राजस्थान के अलवर जिले की है। जब यह घटना हुई तब दोनों युवक ट्रेन की पटरी पर बैठकर पब्जी गेम खेलने में इतने मशगूल हो गए थे कि दोनों को सामने से आ रही गाड़ी का पता नहीं चला। जिसके चलते दोनों ही ट्रेन की चपेट में आ गए और अपनी जान गवां बैठे। यह मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों का की रूह कांप गई।
बिहार के कटिहार जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां ऑनलाइन गेम की वजह से हंसते खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गई थीं। दरअसल मोबाइल गेम में छात्र(आयुष) इस कदर डूबा हुआ था कि ऑनलाइन क्लास के बहाने वह रात रात भर गेम खेलता था। दरअसल ऑनलाइन गेम खेलने की वजह से वह ठीक से सोता नहीं था और नींद न पूरी होने की वजह से वह बीमार होता चला गया और आखिर में उसकी मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील में भी ऐसा मामला सामने आया था। जहां प्रतिबंधित पब्जी- फ्री फायर गेम की लत के चलते पांच हजार के वाउचर के लेनदेन में एक 17 साल के मासूम की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक नागदा पुलिस के मुताबिक राजेश गुर्जर वाडिया शाम 6 बजे कराटे क्लास के बाद से घर पर नहीं लौटा था। देर रात उसका शव कॉलोनी के पास में ही मिला था। जांच में पता चला था कि 5 हजार के टॉप अप में हुई हत्या।
मध्य प्रदेश के देवास में पब्जी गेम खेलने के दौरान एक 11वीं के छात्र की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक छात्र गेम खेलते खेलते अचानक चीखा और फिर बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक युवक घर के बाहर काफी कम जाता था।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


