Home Crime महाराष्ट्र के ट्रक ड्राइवर के अपहरण के आरोप में गिरफ्तारी

महाराष्ट्र के ट्रक ड्राइवर के अपहरण के आरोप में गिरफ्तारी

52
0

मुंबई, महाराष्ट्र के अपहृत ट्रक को महाराष्ट्र पुलिस ने फुलवारी पहुंचकर एफसीआई रोड से बरामद कर लिया। इसके साथ ही महाराष्ट्र की पुलिस ने ट्रांसपोर्टर एवं व्यापारी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया। ट्रक ड्राइवर की पत्नी ने महाराष्ट्र के संगोला पुलिस स्टेशन पर अपने पति के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से लगभग एक ट्रक अंगूर लेकर एक ट्रक ड्राइवर अपने खलासी के साथ फुलवारी शरीफ स्थित एफसीआई एक व्यापारी के यहां पहुंचा। रास्ते में जाम लग जाने के कारण और ट्रैफिक में जाम होने के कारण महाराष्ट्र से फुलवारी पहुंचने में ट्रक को कुछ घंटे लेट हो गए। ट्रक लेट होने के कारण फुलवारीशरीफ एफसीआई के व्यापारी ने ट्रक ड्राइवर को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए ट्रक के सभी कागजात , ट्रक के चाभी लेकर माल को उतार लिया और उसे सप्लाई भी कर दिया। इतने से भी व्यापारी का मन नहीं भरा तब उन्होंने ट्रक के सभी छक्कों की हवा निकाल दी। इस बीच मौका पाकर ट्रक ड्राइवर और खलासी वहां से भाग निकला। भागकर ट्रक ड्राइवर और खलासी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को महाराष्ट्र में दी।
ट्रक ड्राइवर की पत्नी इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सीधा गुहार लगाने पहुंच गए। मुख्यमंत्री की पहल के बाद महाराष्ट्र के संगोला पुलिस स्टेशन में ट्रक ड्राइवर के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होते ही संगोला पुलिस स्टेशन के पदाधिकारी महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्टर एवं व्यापारी को गिरफ्तार किया और उसे लेकर अपनी निजी गाड़ी से सोमवार को फुलवारी शरीफ पहुंचे। फुलवारी शरीफ से महाराष्ट्र पुलिस ने FCI रोड से व्यापारी शाहिद जमाल खान को अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसी मार्ग से अपहृत ट्रक को भी बरामद कर लिया। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि महाराष्ट्र के संगोला पोस्ट थाने सोलापुर की पुलिस सोमवार को अपहरण के मामले में FCI रोड से फल व्यापारी शाहिद जमाल खान 34 वर्ष को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।