विधानसभा चुनाव परिणाम Vidhan Sabha Results 2022 Live: उत्तर प्रदेश के अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी (BJP) बड़ी बढ़त की तरफ कदम बढ़ा रही है जबकि समाजवादी पार्टी यानी सपा (SP) पिछड़ती दिख रही है। वहीं, पंजाब में एग्जिट पोल अनुमानों के उलट आम आदमी पार्टी (AAP) एतरफा बढ़त बनाते नहीं दिख रही है। वहां उसे कांग्रेस पार्टी (AAP) के साथ दो-दो हाथ करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबर्दस्त टक्कर दिख रही है। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर- इन पांच राज्यों की कुल 690 सीटों पर मतगणना चल रही है। यूपी की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर डाले गए मतों की गिनती हो रही है।
-
पंजाब: कैप्टन लगातार पीछे
पटियाला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल सिंह यहां से आगे चल रहे हैं। कैप्टन को चुनाव से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाकर कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सत्ता शीर्ष पर बैठाया था। कैप्टन के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू ने बगावत का बिगुल फूंका था। तब कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन को गद्दी से हटा दिया। नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन चन्नी को सीएम बनाया गया तो सिद्धू ने उनके खिलाफ भी बगावती सुर अपना लिए। बाद में चुनाव नजदीक आने पर सिद्धू ने अपने तेवर नरम किए। सिद्धू अभी पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वहीं, कैप्टन ने अपनी अलग पार्टी बनाकर बीजेपी से गठबंधन कर लिया है। -
उत्तराखंड अपडेट्स
उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग ने अभी एक सीट का रुझान पेश किया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उत्तराखंड में एक सीट पर बीजेपी को आगे दिखाया जा रहा है। वहां अभी तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी (AAP) को एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


