Home Crime गढचिरौली में एक पूर्व नक्सली ने खुदकुशी की

गढचिरौली में एक पूर्व नक्सली ने खुदकुशी की

36
0

नागपुर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण कर चुके 35 वर्षीय एक नक्सली ने अपने घर के समीप कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को इस पूर्व नक्सली ने अपने घर के समीप पेड़ से फांसी लगा ली, उसने पिछले साल सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। अधिकारी के अनुसार इस व्यक्ति के परिवार का कहना है कि शायद उसने घरेलू मुद्दों की वजह से यह अतिवादी कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह जिस इलाके में रहता था, उसे खासकर आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के लिए ही बनाया गया था।