मुंबई : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी वजह से मुंबई सहित देश के कई शहरों में तो पेट्रोल की कीमत १०० रुपए के पार पहुंच गई है। पिछले हफ्ते कई बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। हर रोज ३० पैसे तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव ३५ पैसे बढ़े थे और डीजल की कीमतों में भी ३५ पैसे का इजाफा हुआ था। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत ९७.३४ और डीजल की कीमत ८८.४४ रुपए प्रति लीटर थी। जबकि पावर पेट्रोल की दर १००.२८ रुपए प्रति लीटर हो गई। दरअसल, तेल कंपनियों की ओर से हर रोज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं। इसके अनुसार, लगातार १२ दिनों तक र्इंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।
इस बीच महंगाई की मार गैस सिलेंडर पर भी पड़ी है। सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों ने फरवरी माह में तीसरी बार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर लोगों को तगड़ा झटका दिया है। १४.१२ किलो वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत २५ रुपए बढ़ गई है। अब उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए ८९२.५० रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में साढ़े चार रुपए की गिरावट आई है। गौरतलब है कि इसके पहले १५ फरवरी को गैस की कीमत ८६७.५० रुपए थी। इस तरह से इसमें २५ रुपए की वृद्धि की गई है। तीन फरवरी को इस सिलेंडर की कीमत ८१७.५० रुपए थी। तीन फरवरी की तुलना में कीमत ७५ रुपए बढ़ गई है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


