Home Crime अतिधोकादायक बिल्डिंग / रहिवासी भय के साए में जिंदगी गुजारने पर मजबूर

अतिधोकादायक बिल्डिंग / रहिवासी भय के साए में जिंदगी गुजारने पर मजबूर

78
0

भिवंडी, भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 968 अतिधोकादायक बिल्डिंग हैं जिसके विरुद्ध मनपा प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर अवगत कराया गया है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर शून्य है। जिस कारण शहर की जनता में भय व्याप्त है। यह भी चर्चा है कि क्या मनपा प्रशासन जीलानी बिल्डिंग जैसी घटित होने वाली दुर्घटना की प्रतीक्षा कर रही है ? मनपा प्रभाग क्रमांक -3 अंतर्गत श्रीरगंनगर क्षेत्र स्थित भैरी बिल्डिंग, सीताराम यादव कंपाउंड, श्रद्धा कॉम्प्लेक्स, सिद्धार्थ अपार्टमेंट सहित आदि लगभग 20 अतिधोकादायक बिल्डिंग हैं जिसे मनपा द्वारा नोटिस भी जारी की गई है लेकिन अभी तक मनपा द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जारही है । ऐसा लगता है जैसे मनपा प्रशासन जीलानी बिल्डिंग जैसी घटना घटित होने की प्रतीक्षा कर रही है । परिणामस्वरूप क्षेत्र की जनता भय के साए में जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं । इस क्षेत्र की कई बिल्डिंग क्रेक हो चुकी है। इमारत की कालम ,बीम भी फट चुकी हैं जो साफ दिखाई पड़ता है। उक्त बिल्डिंग परिसर में यदि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो अग्निशमन दल वाहन भी वहां तक नहीं पहुंच सकता । मनपा प्रशासन विशेष रूप से मनपा आयुक्त डॉ.पंकज आशिया से अपेक्षित न्याय की गुहार लगाई जा रही है ।वहीं स्थानीय रहिवासियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कई बार मनपा प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत कर उक्त संदर्भ में कार्रवाई करने की मांग की है परंतु मनपा अधिकारी हमारी सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं।