Home Maharashtra मुंबई : बिना मास्क वाले यात्रियों की खैर नहीं, वसूला गया लाखों...

मुंबई : बिना मास्क वाले यात्रियों की खैर नहीं, वसूला गया लाखों रुपये जुर्माना

47
0

मुंबई : आम लोगों को मुंबई लोकल में यात्रा की अनुमति दिए जाने के बाद से कोरोना के मामलों में कथित वृद्धि के बाद रेलवे प्रशासन सख्त हो गया है. लोकल रेल प्रशासन ने बिना मास्क के यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. ऐसे करीब 5,500 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. उनसे 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. पिछले कुछ दिनों में हर दिन बिना मास्क वाले 300 से अधिक यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
सेंट्रल लाइन पर 1 से 21 फरवरी के बीच 3497 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इन यात्रियों से कुल 8 लाख 6 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया. सेंट्रल रेलवे की तुलना में वेस्टर्न रेलवे लाइन पर कम जुर्माना वसूल गया. वेस्टर्न रेलवे लाइन पर बिना मास्क के यात्रा करने वाले 2200 यात्रियों से 3 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
स्टेशनों पर रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की उपस्थिति ने मार्शल की तैनाती की गई है. ये मार्शल की बिना मास्क के यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से हर रोज बिना मास्क वाले करीब 300 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टर्न रेलवे कुछ स्टेशनों पर बिना मास्क वाले यात्रियों की संख्या अधिक है. यात्री सुबह और शाम के पीक आवर्स में सुरक्षित यात्रा के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.