Home Country कांग्रेस पार्टी में दक्षिण भारत की लॉबी ज्यादा हावी; मेरा सुझाव पसंद...

कांग्रेस पार्टी में दक्षिण भारत की लॉबी ज्यादा हावी; मेरा सुझाव पसंद आना तो दूर उस पर जवाब देना तक गवारा नहीं समझा – संजय निरुपम

14
0

मुंबई: कांग्रेस के बागी नेता संजय निरुपम ने बताया कि, दक्षिण भारत की एक लॉबी हावी हो गई है कांग्रेस संगठन पर। पांच पावर केंद्र बन गए हैं कांग्रेस के भीतर। आप कुछ बोलेंगे तो बताया जाएगा आप ज्ञान दे रहे हैं।
‘राहुल गांधी को मैंने 17 फरवरी को मैसेज किया था। संदेश यही था कि पार्टी को बचाने के लिए बहुत गिर कर समझौता करना ठीक नहीं है। लेकिन कोई जवाब ही नहीं आया। अब क्या करता मैं? मैं तो शिवसेना में रहा हूं न। एक-एक चीज से वाकिफ हूं उनकी। लेकिन कांग्रेस पार्टी को मेरा सुझाव पसंद आना तो दूर उस पर जवाब देना तक गवारा नहीं समझा। इस वक्त कांग्रेस पार्टी में दक्षिण भारत की लॉबी ज्यादा हावी हो चुकी है। न तो यह नेता ढंग से हिंदी और मराठी बोल पाते हैं। और अंग्रेजी भी ऐसी बोलते हैं जिनका एक्सेंट मध्य भारत के लोगों को समझ नहीं आता। पांच पावर सेंटर है कांग्रेस में। आप किसको-किसको पकड़ोगे। मेरे जैसा नेता तो ऐसी परिस्थितियों में नहीं रह सकता था…।’ कुछ इस तरह जमकर भड़के हैं महाराष्ट्र में कभी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाने वाले संजय निरुपम।