Home Crime जुहू में अवैध रूप से पाला जा रहा मगरमच्छ और कछुआ बरामद,...

जुहू में अवैध रूप से पाला जा रहा मगरमच्छ और कछुआ बरामद, युवक गिरफ्तार

5
0

मुंबई : मुंबई के जुहू से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक रिहायशी घर में मगरमच्छ और कछुए को अवैध रूप से पाले जाने का खुलासा हुआ है. वन विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-9 और एक एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में दोनों जीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. इस मामले में 29 वर्षीय इमरान शेख के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जुहू इलाके के एक घर में मगरमच्छ रखा गया है. इसके बाद वरिष्ठ वन अधिकारी के निर्देश पर अंधेरी रेंज कार्यालय से जुड़े फॉरेस्ट गार्ड रोशन बिंदे ने क्राइम ब्रांच यूनिट-9 से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस, वन विभाग और ‘सर्प इंडिया’ एनजीओ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.
पुलिस टीम ने घर पर मारा छापा
मंगलवार (3 फरवरी 2026) को शाम करीब 4:50 बजे, टीम जुहू के जे.आर. म्हात्रे मार्ग स्थित रुइया पार्क, मोरागांव शंकर चाल में पहुंची. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुख्ता जानकारी के आधार पर इस घर में छापा मारा गया है. कार्रवाई के दौरान दो स्वतंत्र पंच गवाह भी मौजूद थे.
तलाशी के दौरान मिला मगरमच्छ और कछुआ
घर का दरवाजा खुलने पर वहां एक महिला और युवक मिले, जिनकी पहचान शाहिदा शेख और उनके भाई इमरान शेख के रूप में हुई. तलाशी के दौरान घर के एक छोटे से कमरे में रखे गए कांच के टैंक में एक जिंदा भारतीय मगरमच्छ और इंडियन स्पॉटेड टर्टल पाए गए.