Home Crime ड्राइवरों की मनमानी! चंद किलोमीटर के लिए वसूले 2000 रुपए, पुलिस ने...

ड्राइवरों की मनमानी! चंद किलोमीटर के लिए वसूले 2000 रुपए, पुलिस ने अरेस्ट कर जब्त की टैक्सी

8
0

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दुनिया भर से यात्री आते हैं. मुंबईकरों के साथ-साथ देश के कोने-कोने से और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से यात्री काम या पर्यटन के लिए आते हैं, लेकिन इन यात्रियों को टैक्सी ड्राइवरों द्वारा ठगे जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मुंबई के माटुंगा पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां दादर रेलवे स्टेशन पूर्व इलाके में यात्रियों से अवैध रूप से ज्यादा किराया वसूलने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
जानकारी के मुताबिक, 24 से 26 जनवरी के बीच दादर रेलवे स्टेशन पूर्व में दो टैक्सी ड्राइवरों और उनके साथियों ने दो यात्रियों से ठगी की. आरोप है कि टैक्सी ड्राइवरों ने कुछ किलोमीटर की दूरी के लिए यात्रियों से 1800 रुपये और 2000 रुपये वसूले. पीड़ित यात्रियों ने इस मनमानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद माटुंगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
7 आरोपी गिरफ्तार, 4 टैक्सियां जब्त

जांच के बाद पुलिस ने इस ठगी गिरोह में शामिल दो टैक्सी ड्राइवरों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से ठगी की गई रकम बरामद की गई है और इस अपराध में इस्तेमाल की गई चार टैक्सियों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि दादर ईस्ट इलाके में कुछ खास टैक्सी चालक यात्रियों को निशाना बनाकर बार-बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.
मीटर बंद कर मनमानी किराया वसूली

मुंबई के कई इलाकों में टैक्सी ड्राइवरों के मीटर बंद कर यात्रियों को ले जाने और मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. परिवहन विभाग के कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद टैक्सी ड्राइवरों की यह दबंगई कई जगहों पर जारी है.