Home Maharashtra मुंबई मेयर चुनाव की तारीख तय: आज होगा नामांकन, 11 फरवरी को...

मुंबई मेयर चुनाव की तारीख तय: आज होगा नामांकन, 11 फरवरी को वोटिंग, भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में

11
0

मुंबई : मुंबई नगर निगम में मेयर पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मेयर पद के लिए नामांकन आज दाखिल किए जाएंगे और मतदान 11 फरवरी को होगा। हाल ही में हुए बीएमसी चुनाव के नतीजों के आधार पर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन बढ़त में दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक एलान नहीं किया है।
क्या है चुनाव का गणित?
227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को 89 सीटें मिली हैं। उसके सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। दोनों को मिलाकर कुल 118 सीटें बनती हैं, जो बहुमत के आंकड़े 114 से ज्यादा है। इस वजह से गठबंधन मेयर पद जीतने की मजबूत स्थिति में माना जा रहा है।