मुंबई, पिछले बीस दिनों से आंख-मिचौली करने के बाद फिर मौसम ने करवट बदली है। मौसम का रंग दिखने लगा है। आज से अगले तीन दिनों तक मुंबई सहित राज्य में झमाझम बारिश होगी। मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का कहीं `ऑरेंज’ तो कहीं `येलो’ अलर्ट जारी किया है। राहत और बचाव कार्य टीम को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। उत्तर भारत पर मेहरबान होने के बाद उनका रुख महाराष्ट्र की ओर हुआ है। शनिवार से अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। मानसून के बदले रुख का असर कल रात से ही दिखने लगा है। मौसम की जानकारी देनेवाली निजी संस्था `स्काईमेट’ के प्रमुख वैज्ञानिक महेश पालावत के अनुसार शनिवार से मुंबई सहित महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जैसी स्थिति बनने के बाद फिर मानसून के बादल महाराष्ट्र में दस्तक देने जा रहे हैं।





Users Today : 43
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 875
Users This Month : 333
Users This Year : 9283
Total Users : 70490
Views Today : 54
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 530
Views Last 30 days : 1134
Views This Month : 457
Views This Year : 10494
Total views : 106517
Who's Online : 0


