मुंबई, इंग्लैंड के लिसेस्टर स्थित विंटर्सडेल रोड इलाके में रहनेवाले भारतीय मूल के शख्स कशिश अग्रवाल को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस को बिलकुल भी समय नहीं लगा। २८ वर्षीय कशिश ने अपनी २९ वर्षीया पत्नी गीतिका गोयल का इसी साल मार्च महीने में बेरहमी से कत्ल कर दिया था। इस गुनाह के लिए इंग्लैंड की अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
पति-पत्नी के बीच तकरार आम बात होती है लेकिन जब ये झगड़ा या तकरार रोज की बात हो जाए तो सावधान हो जाना चाहिए अन्यथा अंत दर्दनाक होता है। कशिश और गीतिका के झगड़े का अंत भी कुछ ऐसा ही हुआ था। कशिश ने चाकू से गोद कर गीतिका को मौत के घाट उतार दिया था। उसने लाश को प्लास्टिक में लपेटकर कार की डिग्गी में रखा और उसे आधा मील दूर स्थित उप्पिंघम क्लोज इलाके में ले जाकर फेंक दिया था।
गीतिका की लाश को ठिकाने लगाने के बाद कशिश घर लौटा। दरवाजे पर ताला लटक रहा था और कशिश यह जानता था कि गीतिका की लाश को ठिकाने लगाने के लिए घर से बाहर निकलते समय ताला उसी ने बंद किया था। फिर भी वह जताने की कोशिश करने लगा मानों गीतिका ताला बंद करके चाबी साथ ले गई हो और वह कहां गई है? इस बारे में उसे (कशिश) जानकारी नहीं है। कशिश ने गीतिका के मोबाइल पर कई बार फोन किया। परिजनों, दोस्तों एवं अन्य परिचितों को भी फोन करके गीतिका के बारे में पूछताछ की और ये जताने की कोशिश की मानों वह गीतिका के लिए फिक्रमंद है और उसे ढूंढ रहा है। बाद में उसने गीतिका के गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। उसने पुलिस को बताया कि वह ऑफिस से घर लौटा तो कशिश घर पर नहीं थी और उसका कोई पता नहीं चल रहा है।
पुलिस ने गीतिका के मोबाइल नंबर से उसे ढूंढने की कोशिश शुरू की। घर के आस-पास क्षेत्र के किसी भी वैâमरे में गीतिका के घर से बाहर निकलने का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसका अर्थ ये लगाया गया कि गीतिका घर से ही लापता हुई होगी। जिसके बाद पुलिस ने कशिश के घर की गहन जांच की तो घर में खून के धब्बे मिले। उसी दौरान पुलिस को उप्पिंघम क्लोज इलाके में फेंकी गई गीतिका की रक्तरंजित लाश भी मिल गई। वह लाश गीतिका की ही है, ये जानने में पुलिस को देर नहीं लगी। लाश पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे। इसके बाद कशिश पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा। जब पुलिस ने घर में मिले खून के धब्बों के बारे में पूछा तो वह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


