मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण में मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसे देखते हुए वहां सरकार द्वारा एक के बाद एक रियायतें दी जा रही हैं. अब राज्य में रेस्टोरेंट के खुलने के समय को बढ़ाया गया है. अब यहां रेस्टोरेंट रात 12 बजे तक खुले रह सकेंगे जो अब तक 10 बजे तक ही खुल रहे थे. इसके अलावा दुकानों को खोले रखने का समय भी बढ़ाया गया है और अब दुकानें रात 11 बजे तक खुली रह सकेंगी. सोमवार को इस आशय का फैसला लिया गया था और जिसकी घोषणा आज की गई है.
हालांकि सरकार ने कहा है कि रेस्टोरेंट स्टाफ और संचालकों को वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य है. सरकार ने कहा कि विभिन्न प्रतिष्ठानों पर, “हालांकि, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, समय को विनियमित करने, उचित कोविड व्यवहार का ईमानदारी से पालन करने, सेवा प्रदाताओं के साथ-साथ आगंतुकों को पूरी तरह से टीकाकरण करने की आवश्यकताओं आदि जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं.”
सरकार ने कहा कि अतिरिक्त उपाय के रूप में स्थानीय प्रशासन को यह अधिकार दिया गया है कि अगर जरूरत पड़े तो समय में कटौती की जा सकती है. लेकिन बिना विशेष इजाजत के दिए गए समय को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता.
सरकार ने समय में बदलाव करने का यह फैसला सोमवार को किया था. अपने आदेश में सरकार ने कहा, ‘आने वाले त्योहारी मौसम को देखते हुए दुकानों, रेस्टोरेंट और होटलों के समय पर पाबंदी से भीड़ बढ़ेगी. राज्य में कोरोना के नए मामलों की घटती संख्या को देखते हुए सरकार ने सोमवार को एम्यूजमेंट पार्कों, थिएटरों और सिनेमाघरों को खोले जाने की घोषणा की थी. राज्य में सिनेमा घर और थिएटर 22 अक्टूबर से खुलेंगे.





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


