मुंबई, मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने व्हॉट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक दंपति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चार लड़कियों को पकड़ा है। आरोपी द्वारा ऑन डिमांड पर देह व्यापार के लिए दुबई तक लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश में रहनेवाले एक दंपति फिल्म में काम दिलाने के बहाने सेक्स रैकेट चलाते हैं।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों की डिमांड पर ऑनलाइन लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। इस रैकेट में फिल्मों में स्पॉटबॉय का काम करने वाला एक आरोपी और एक करीबी दोस्त मिलकर ग्राहकों की तलाश करते थे। आरोपी इंटरनेट और व्हॉट्सऐप के जरिए लोगों से बात करते थे। व्हॉट्सऐप पर ही युवतियों की फोटो ग्राहकों के पास भेजा जाता था, फिर रकम तय होने पर लड़की को उसके घर या होटल के कमरों तक पहुंचाता था। इसके एवज में आरोपी एक ग्राहक से २० हजार से ८ लाख रुपए तक वसूल करते। इस रकम का २० प्रतिशत लड़कियों को दिया जाता था, बाकी रकम पति पत्नी और दलाल अपने पास रख लेते थे।
मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने खुद एक ग्राहक बनकर इस गिरोह से संपर्क किया था। एक लड़की की कीमत ८ लाख रुपए तय की गई थी। जब लड़कियां गोरेगांव की एक होटल में आर्इं तभी छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस रैकेट में आरोपी नौकरीपेशा व बिजनेस करनेवाले लोगों से संपर्क करते थे और अपने ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियां मुहैया कराते थे। पुलिस ने बताया कि ग्राहकों की ऑनलाइन डिमांड पर लड़कियों को दुबई तक सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से उत्तर प्रदेश की लड़की सहित चार लड़कियों को छुड़ाया है। पुलिस ने चारों लड़कियों को बाल सुधार गृह भेजा दिया है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


