Home Crime धुले में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा; 3 बच्चों की मौके...

धुले में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा; 3 बच्चों की मौके पर ही मौत

14
0

धुले : महाराष्ट्र के धुले जिले में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. शहर से सटे चित्तौड़ गांव में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान ये हादसा हुआ. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 3 छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मृतक बच्चों की उम्र 13 साल, 6 साल और 3 साल बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि हादसे से 2 नाबालिगों समेत छह लोग घायल हो गए. गणपति विजर्सन के लिए गांववाले बड़ी धूमधाम से घाट किनारे जा रहे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में गांववासी ट्रैक्टर में गणपति की मूर्ति को ले जा रहे थे