Home Crime 9 साल की बच्ची से छोटी बहन के सामने रेप ; फरार...

9 साल की बच्ची से छोटी बहन के सामने रेप ; फरार आरोपी की तलाश शुरू

10
0

नागपुर : पार्डी इलाके में 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया. इस केस के आरोपी के बारे में खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है. लड़की का रेप उसकी पांच साल की बहन की मौजूदगी में किया. रेपिस्ट ने छोटी पांच साल की बच्ची को चुप रहने के लिए 20 रुपये का लालच दिया. पीड़िता के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और घटना के समय वे काम पर गए हुए थे. ये परिवार करीब तीन महीने पहले ही नागपुर लौटा है, इससे पहले ये लोग महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रहते थे. जिस बच्ची के साथ रेप हुआ उसके पिता का एक्सीडेंट कुछ साल पहले हुआ था, पिता के एक्सीडेंट के बाद ये परिवार गोंदिया चला गया था.
इस घटना के बाद से अबतक पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है. सीपी रविंदर सिंघल मामले की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस का मानना है कि आरोपी मराठी बोलने वाला हो सकता है और परिवार से परिचित भी हो सकता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत सूचित करें. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की उम्मीद है.
बच्चियों के साथ हुई दिल दहला देने वाली हाल की घटनाएं
हाल के दिनों में छोटी बच्चियों के साथ दरिंदगी की खबरें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. हाल ही में राजस्थान के शाहपुरा से भी ऐसी ही डरा देने वाली घटना सामने आई. जिसमें 8 साल की लड़की के साथ 44 साल के पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है.