मुंबई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का ईडी ने मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। देशमुख का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें ईडी ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। इस बीच ईडी ने देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख को शुक्रवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। उनसे मनी लॉड्रिंग मामले से जुड़े सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।
देशमुख वर्तमान में ईडी की हिरासत में हैें। उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 71 वर्षीय राकांपा नेता देशमुख को गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे ईडी दफ्तर से दक्षिण मुंबई स्थित जेजे अस्पताल ले जाया गया। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक उनका परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें फिर ईडी के दफ्तर ले जाया गया।
पूर्व मंत्री ईडी द्वारा कई समन भेजने के बाद भी जांच एजेंसी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। बीते सप्ताह बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन समन को खारिज करने से इनकार कर दिया था, तब देशमुख को सोमवार को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना पड़ा था। इस दौरान करीब 12 घंटे तक सवाल-जवाब करने के बाद ईडी ने देशमुख को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को एक विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर सौंप दिया गया था।
ईडी ने कोर्ट से कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में सीधे शामिल हैं। उन्हें इस अपराध से सीधा लाभ हुआ है। 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप से जुड़े मामलों में राकांपा नेता महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसमें विदेशी एंगल की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोपों के बाद ईडी ने केस दर्ज किया था।





Users Today : 9
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 125
Users Last 30 days : 722
Users This Month : 243
Users This Year : 11264
Total Users : 72471
Views Today : 9
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 146
Views Last 30 days : 873
Views This Month : 306
Views This Year : 12939
Total views : 108962
Who's Online : 0


