Home Crime ५० प्रतिशत घरों को नहीं मिल रहे खरीददार

५० प्रतिशत घरों को नहीं मिल रहे खरीददार

230
0

मुंबई, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआरडीए) में बिना बिके घरों की संख्या में वृद्धि हुई है। कोरोना महामारी ने घर बिक्री को धीमा कर दिया था। एमएमआरडीए क्षेत्र के दहिसर, पनवेल, कल्याण, भिवंडी, टिटवाला, अंबरनाथ, बदलापुर में बिना बिके घरों की संख्या बहुत अधिक है। मुंबई और उपनगरों में कुल २,८१,६०१ बिना बिके घरों में से १,२७,६६० लगभग ५० प्रतिशत इन क्षेत्रों में हैं। कुल मिलाकर महामुंबई के ५० प्रतिशत घर खाली-खाली हैं, लेकिन अब अनलॉक के दौरान नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की जा रही है तो घर बिक्री व्यवसाय के फिर से फलने-फूलने की संभावना जताई जा रही है।
तीसरी लहर की आशंका से बिक्री में एक बार फिर से विराम लग सकता है और बिक्री की औसत संख्या कम हो सकती है। पिछले साल नई मुंबई, मध्य उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में सबसे अधिक घरों की बिक्री हुई थी। नई परियोजनाओं के कारण इन क्षेत्रों में बनाए गए घरों की अपेक्षा बेचे नहीं गए, घरों की संख्या में वृद्धि हुई है। अगली कुछ तिमाहियों में गणित ऐसी ही रहने की संभावना है। महामुंबई में बिना बिके घरों की संख्या में कमी आएगी क्योंकि आनेवाले समय में बड़ी संख्या में घरों की बिक्री होगी।
क्षेत्र के जानकारों के मुताबिक रेडीमेड घरों की मांग बढ़ रही है। निर्माणाधीन घरों की तुलना में रेडी टू मूव घरों की मांग अधिक है। यही कारण है कि बिल्डरों ने शुरू की गई परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। रिसर्च के मुताबिक २०२३ तक रेडीमेड घरों की बिक्री को प्राथमिकता देने का चलन देखने को मिलेगा।