मुंबई:-मनोज दुबे
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुसीबतें बढ़ सकती है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था। उन्होंने अपने बयान में उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़’ मारने की बात कही थी। नारायण राणे ने ये बयान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ तीन पुलिस स्टेशनों में एफआईआर दर्ज की गई है। राणे के खिलाफ नासिक, पुणे और महाड़ में केस दर्ज किया गया है।
उद्धव ठाकरे को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर नारायण राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के महाड़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। नारायण राणे के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 189, 504, 505 (2) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।ये एफआईआर महाड़ के युवा सेना अधिकारी सिद्धेश पाटेकर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच का जिम्मा महाड़ के एसपी शैलेश सणस को सौंपी गई है।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दावा किया था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ये भूल गए थे कि देश कब आजाद हुआ था. उन्होंने ये भी दावा किया था साल भूलने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी से पूछा था।
इस पर राणे ने कहा था, ‘ये शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को ये नहीं पता कि हमें आजाद हुए कितने साल हो गए। अपने भाषण के दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर अपने सहयोगी से पूछा था. अगर मैं वहा होता तो उन्हें जोरदार थप्पड़ मारता.’
नारायण राणे के विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासत भी तेज हो गई है. शिवसेना ने राणे के खिलाफ मुंबई समेत कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं. शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि राणे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी लीडरशिप को इम्प्रेस करने के लिए राणे शिवसेना और उसके नेताओं पर हमला कर रहे हैं. मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. पीएम मोदी को उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए.’
शिवसेना कार्यकताओं ने नारायण राणे के बैनर लगाके कोंबडी चोर! नारायण राणे लिखा।राणे के घर पर भी पथराव किया गया है।
नाशिक से पुलिस की एक टीम राणे की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


