मुंबई : ओशिवरा में इसी त्योहार के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दरअसल, ओशिवारा के जोगेश्वरी पश्चिम में रविवार शाम ‘इफ्तारी’ के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस हो गई। कुछ देर बाद बहस इतनी बढ़ गई कि मृतक मोहम्मद कैफ रहीम शेख पर जफर फिरोज खान और उसके साथियों ने हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि । बहस के दौरान शेख ने खान को थप्पड़ मारा था। दोनों बच्चों के लिए कपड़े बनाने वाली एक दुकान में काम करते हैं। इसके कुछ देर बाद खान अपने दोस्तों के साथ लौटा और शेख पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
मुंबई के मलाड पूर्व इलाके में रविवार को गुढ़ी पाड़वा के दिन शाम को कलश यात्रा से घर लौट रहे दो लड़कों की भगवा झंडा लहराने पर पिटाई कर दी गई जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनो पर एक विशेष समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिस ने 9 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने और धार्मिक भावना आहत करने का मामला दर्ज किया है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरूपम ने दावा किया कि विशेष समुदाय के लोगों ने लड़कों से पिटाई के बाद भगवा झंडा छीन लिया। पुलिस ने जिहादी प्रवृत्ति के हमलावरों को पकड़ने की बजाए लड़कों को थाने ले गए। उसके बाद पीड़ित युवक को जोगेश्वरी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है लेकिन तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


