मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लगे मीरा भाईंदर में चलने वाले सभी ऑटो रिक्शा परमिट का दोबारा सत्यापन यानी वेरीफिकेशन होगा। राज्य में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। उन्होंने 1 मई तक वेरीफिकेशन की रिपोर्ट विभाग से तलब की है। ऐसे में परिवहन विभाग को जारी किए तमाम ऑटो रिक्शा परमिट का पुन: सत्यापन अगले तीन से चार हफ्ते में पूरा करना होगा। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मीरा-भायंदर नगर निगम क्षेत्र के भीतर वितरित सभी रिक्शा परमिटों और बैजों का व्यापक पुन: सत्यापन किया जाए। इतना ही नहीं 1 मई तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
रिक्शा परमिटों के पुन: सत्यापन क्यों
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक जो खुद इस इलाके से भी काफी ताल्लुक रखते हैं। उन्हाेंने यह निर्णय बीजेपी के स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता की तरफ से दी गई शिकायतों के बाद लिया है। गुरुवार को बांद्रा स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय में परिवहन मंत्री सरनाइक की अध्यक्षता में राज्य भर के सभी परिवहन अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि हालांकि परमिट जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होती है, फिर भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परमिट जारी किए जाने से संबंधित शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में, मीरा-भायंदर नगर निगम क्षेत्र के भीतर उन घटनाओं की गहन जांच की जाएगी, जहां कथित तौर पर कुछ विदेशी नागरिकों ने फर्जी अधिवास प्रमाण पत्र हासिल करके रिक्शा और टैक्सी परमिट प्राप्त कर लिए।
मीरा भाईंदर इलाके में विशेष ड्राइव
परिवहन मंत्री सरनाईक ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जारी किए गए परमिटों की जांच करने के निर्देश सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों को जारी कर दिए गए हैं, लेकिन यह सत्यापन अभियान विशेष रूप से मीरा-भाईंदर नगर निगम क्षेत्र में शुरू किया जाएगा। मीरा माईंदर क्षेत्र में सभी रिक्शा परमिटों का कड़ा निरीक्षण करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे सुगम बनाने के लिए एक महीने का विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसके दौरान प्रत्येक दस्तावेज की बारीकी से जांच की जाएगी। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने आगे कहा कि इस अभियान के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


