भायंदर, एमबीएमसी (मीरा-भायंदर मनपा) के सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यकारी अभियंता दीपक खांबित पर हुए गोलीबारी कांड की परतें खुल गई हैं। पता चला है कि विभाग में जूनियर और सीनियर अभियंता के बीच में टशन का परिणाम इस कांड के रूप में सामने आया। इस कांड की साजिश नगर रचना विभाग में कार्यरत दो जूनियर अभियंताओं ने ही रची थी। ऐसा खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले में कड़ी जांच के बाद पुलिस ने दोनों जूनियर अभियंताओं को खांबित की हत्या के लिए २० लाख रुपए की सुपारी देने और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस साजिश के पीछे की मुख्य वजह का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन आशंका है कि इस मामले में किसी बात पर मनमुटाव होने के बाद बात हत्या की साजिश रची गई होगी।
बता दें कि इससे पूर्व गोलीबारी कांड के मुख्य शूटर को पुलिस उपायुक्त (अपराध) डॉ. महेश पाटील के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के भदोही से गिरफ्तार कर कस्तूरबा पुलिस बोरीवली को सौंपा गया था।
उसके बाद इस प्रकरण की परत दर परत खुलती गई और मनपा के एक ठेकेदार सहित अब तक कुल ५ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य शूटर अमित सिन्हा, मनपा ठेकेदार व उसके मैनेजर को ९ अक्टूबर तक पुलिस हिरासत तथा मनपा के दोनों अभियंताओं को ११ अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश न्यायालय ने दिया है। इस गोलीबारी कांड का मुख्य शूटर छोटा राजन और डी.के. राव के लिए काम करता है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


