मुंबई, एनसीबी ने पिछले दिनों समंदर में चल रही ड्रग्स पार्टी में छापामार कर जिन लोगों को गिरफ्तार किया था उनके दिन लॉकअप में फेरीवालों की पूरी भाजी खाकर कट रहे हैं। यह दावा सूत्रों की ओर से किया जा रहा है। आर्यन खान सहित अन्य गिरफ्तार आरोपियों को लॉकअप में पूरी-भाजी, दाल चावल, सब्जी पराठे, बिरयानी और पुलाव मंगाकर परोसे जा रहे हैं। एनसीबी के लॉकअप में लॉक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए मां गौरी खान फास्ट फूड लेकर पहुंची थी, लेकिन मां के फास्ट फूड का टेस्ट आर्यन खान नहीं चख पाया। सूत्र बताते हैं कि एनसीबी ने साफ शब्दों में गौरी खान को कह दिया लॉकअप में फास्ट फूड नहीं। ऐसे में गौरी खान बेटे आर्यन खान को बिना फास्ट फूड चखाए चली गइं। फिलहाल आर्यन, अन्य गिरफ्तार आरोपी लॉकअप में ठेले वालों के ही व्यंजन से काम चला रहे हैं।
शाहरुख खान का बेटा आर्यन फिलहाल एनसीबी के लॉकअप में है। अपने बेटे के आहार और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित गौरी खान कल सुबह मैकडॉनल्ड्स बर्गर के कुछ पैकेट लेकर एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय पहुंचकर गौरी खान ने एनसीबी अधिकारियों से आर्यन को वह बर्गर्स खिलाने की अनुमति मांगी लेकिन एनसीबी ने विनम्रता से उनकी विनती को अस्वीकार कर दिया।
बता दें कि रेव पार्टी के आरोपी युवक एनसीबी की कस्टडी में भूखे नहीं हैं। वे फेरीवालों के स्टॉल से ‘पूरी-भाजी, दाल-चावल, सब्जी-पराठे व रेस्टोरेंट से बिरयानी और पुलाव मंगा कर खा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक आर्यन ने जांच एजेंसी से मंगलवार को कुछ साइंस की किताबें मांगी थीं, जो उसे मुहैया करवा दिया है। आर्यन के लिए एनसीबी दफ्तर के पास स्थित नेशनल हिंदू रेस्टोरेंट से खाना लाया जा रहा है। किसी भी आरोपी को घर से मनपसंद खाना मंगाने की अनुमति नहीं दी गई है। दोनों समय एनसीबी कस्टडी में सभी आरोपियों को एक साथ ही खाना दिया जाता है। दूसरी तरफ एनसीबी ने कल सुबह मुंबई के वर्सोवा इलाके से एक और ड्रग्स पैडलर को पकड़ा है। क्रूज पर पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर उसे उठाया गया है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


