मुंबई : अडानी-अंबानी और अमेरिका का भला करने वाली, संविधान बदलने की कोशिश करने वाली भाजपा को मैं बेनकाब करता हूं, इसलिए अगर भाजपा को मेरी ज़ुबान काटनी है तो काट ले, कालिख पोतनी है तो पोत लो, लेकिन मैं रुकने वाला नहीं हूं। भाजपा का पर्दाफाश करता रहूंगा, ऐसा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दृढ़ता से कहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और नेताओं ने मेरी जबान काटने वाले को इनाम घोषित किया है। मेरी जबान काटने से अगर भारतीय किसानों को अमेरिका से होने वाले आयात से सुरक्षा मिलने वाली है, यह अन्यायपूर्ण ट्रेड डील रद्द होने वाली है, किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलने वाला है, किसान कर्जमुक्त होने वाले हैं, भाजपा हिंदू-मुस्लिम नफरत को बढ़ावा नहीं देगी और चीन द्वारा कब्जा किया गया भूभाग वापस मिलने वाला है तो मेरी जबान जरूर काट लो। सपकाल ने आगे कहा कि मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज की कीर्ति महान है। महाराज की कीर्ति और बढ़ती रहे, इस पर कोई मतभेद नहीं है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मेरे बयान का ‘ध’ का ‘मा’ करके महाराष्ट्र को भड़काने और दंगे करवाने की कोशिश की। इसके पीछे की साजिश को समझना चाहिए।
सपकाल ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में बहुत कुछ छिपा हुआ है। उस मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना इसका एक हिस्सा है। वहीं अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते के कारण भारत के किसानों का जीवन बर्बाद होने वाला है। महाराष्ट्र में भी कई ज्वलंत मुद्दे हैं। इन सभी सवालों पर भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, इसलिए इन मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए यह पूरा प्रपंच रचा जा रहा है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


